फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं मिली मदद तो चंदा एकत्रित कर चार दिन में बना दी एक किमी. लंबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। दो जिलों की सीमा पर किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सड़क न डालने से नाराज ग्रामीणों ने दस गांवों के लोगों से 5.75 लाख रुपये की चंदा इकट्ठा कर चार दिन में एक किमी. लंबी सड़क बना दी। अब बस एक किमी. का काम और शेष बचा है। इस सड़क के बन जाने के बाद यहां के ग्रामीणों को एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए करीब 25 किमी. का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि विकासखंड शेरगढ़ का गांव सीहोर बरेली एवं उससे दो किलोमीटर आगे गांव भोजीपुरा रामपुर जिले की सीमा में आता है। इस कारण न तो रामपुर जिले के किसी जनप्रतिनिधि और न ही बरेली के जनप्रतिनिधियों ने सड़क बनवाने की दिलचस्पी दिखाई। इस दो किलोमीटर की सड़क नही बनने से लोगों को करीब 25 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके रामपुर, बिलासपुर आना-जाना पड़ता है।
सीहोर गांव के पूर्व प्रधान लालाराम फौजी संजीव उर्फ कल्लू ने बताया कि उन्होंने बरेली के सांसद, विधायक आदि से वर्ष 2008 से इसके लिए गुहार लगाई। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर गांव सीहोर, हल्दी कला, दोंद आलमपुर, दोंद की गौंटिया, म्यूडी बुजुर्ग रामपुर के गांव भोजीपुरा, इनायतपुर, केबलपुर, सिल ई बड़ागांव, किशनपुर, हिम्मतपुर आदि गांवों के लोगों से 5.75 लाख रुपये चंदा एकत्रित किया। भोजीपुरा से सीहोर तक दो किलोमीटर तक सड़क पर ईंट-पत्थर एवं मिट्टी डालकर रोड को चलने लायक बना दिया। संवाद
विज्ञापन

50 गांवों को मिलेगा लाभ
लालाराम फौजी ने बताया कि इस रोड के बनने से 50 गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा, जिससे बिलासपुर, रामपुर, मिलक आदि को आने-जाने में करीब 25 किलोमीटर दूर की फेर से बचने में मदद मिलेगी। दोनों जिलों के लोगों ने एक राय कर निर्णय लिया कि आगामी जिला पंचायत से लेकर सांसद और विधायक के चुनावों का पूर्ण तरीके से बहिष्कार करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें