फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो बहनों ने की खुदकुशी... शोहदों की दहशत से घुट-घुट कर जी रहा था परिवार, इज्जत की खातिर चुप थे घरवाले

Thu, 09 May 2024 11:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में शोहदे से तंग दो बहनों ने खुदकुशी कर ली। एक का शव फंदे से लटका मिला है, दूसरी का जमीन पर पड़ा मिला है। बड़ी बहन बीए और छोटी कक्षा बारह की छात्रा थी। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बहनों के आत्महत्या करने की घटना के बाद पूरा गांव हतप्रभ है। परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। वे गमजदा हैं, मुंह से बोल नहीं निकल रहे। पूछने पर बस इतना ही बोले- क्या बताएं कि कैसे घुट-घुट कर जी रहे थे हम। समाज में इज्जत बचाने की खातिर थाने में शिकायत नहीं की। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना के बाद आईजी डा. राकेश सिंह व अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। फर्श पर मिली डिब्बी को पुलिस ने आयुर्वेदिक दवा बताया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। माना जा रहा है कि इससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगेंगे। फील्ड यूनिट ने भी मौके से अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। 

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भी पीड़ित परिवार का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आत्महत्या करने वाली दोनों बहनों के अलावा तीन बहनों की शादियां हो चुकी हैं। घटना के समय दोनों भाई व माता-पिता खेत पर गए थे। शाम को घर लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। 
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर अश्लील हरकतें करता था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। धमकियां देने लगा। इधर, पुलिस की मानें तो आरोपी की लोकेशन दिल्ली में आ रही है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो सगी बहनों के फंदे पर लटकने की सूचना मिली है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - मुकेश कुमार मिश्रा, एसपी नाॅर्थ

बरेली में शोहदे से तंग दो बहनों ने दी जान, एक का शव फंदे से लटका मिला, दूसरी का जमीन पर 
आपको बता दें कि शोहदे से तंग आकर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों ने जान दे दी। एक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला तो दूसरी की लाश उसी के पैरों के पास जमीन पर पड़ी मिली। पिता ने पड़ोसी और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

 

बड़ी बहन बीए और छोटी कक्षा बारह की छात्रा थी। पिता ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे। शाम को जब उनकी पत्नी खेत से घर लौटीं तो दोनों बेटियों का शव देखा। पास में ही विषाक्त पदार्थ की शीशी पड़ी थी। दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी आकाश काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह अपने दोस्तों को बुलाकर भी बेटियों को परेशान करता था। इस वजह से दोनों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।

 

महिला हिरासत में, युवक की लोकेशन दिल्ली में
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। साथ ही तहरीर के आधार पर आकाश और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला को हिरासत में लिया गया है। आकाश की लोकेशन दिल्ली में मिली है। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना किया।

 
विज्ञापन

दोनों बहनों के शव जिस तरह मिले हैं, उससे लग रहा है कि उन्होंने फंदा लगाया होगा। इस दौरान एक नीचे गिर गई होगी। परिवार ने आत्महत्या के लिए विवश करने की तहरीर दी है। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें