फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक नाम से दो विद्यालयों का हो रहा संचालन, नोटिस जारी

Fri, 01 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के कस्बा देवचरा स्थित एक नाम से दो विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा ने जांच की तो मामला सामने आया। विद्यालय को नोटिस देकर तीन दिनों में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुनील मिश्रा ने बताया कि कस्बे में संचालित एक विद्यालय में बिना मान्यता के कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई करवाई जा रही है। आरोप है कि जब उन्होंने अपने बच्चों की टीसी विद्यालय प्रबंधक इंग्नेश कुमार सिंह से मांगी तो प्रबंधक ने इन्कार कर दिया। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। ग्रामीणों के मुताबिक, विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अन्य विद्यालय के अंकपत्र दिए जा रहे हैं। इसके बाद जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां प्रबंधक नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है।

जांच में एक ही नाम से दो विद्यालयों के संचालन का मामला सामने आया है, जो प्रथम दृष्टया अनियमितता है। दोनों विद्यालयों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - सतीश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें