फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद कराने का निर्देश

Fri, 01 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में प्रभारी एसडीएम निधि शुक्ला ने क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सेंटरों पर डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट नदारद मिले। कई जगह आवश्यक अभिलेख भी नहीं मिले। डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन

प्रभारी एसडीएम ने क्योलड़िया स्थित बरेली अल्ट्रासाउंड सेंटर और हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। बरेली अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर और स्टाफ नदारद थे, कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। यह सेंटर अवैध रूप से संचालित पाया गया। इसमें अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर मिले। मरीज इंतजार में बैठे थे। एसडीएम ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुगीश को अवैध सेंटर बंद कराने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे सेंटरों पर कार्रवाई करने को कहा। हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर नदारद थे, लेकिन उसके अभिलेख पूर्ण पाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुगीश ने संचालकों को दस्तावेज सहित एसडीएम के समक्ष पेश होने को कहा। है
आयुक्त को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है। अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिससे जवाबदेही तय होगी। - निधि शुक्ला, प्रभारी एसडीएम

सिरौली-अलीगंज में नहीं मिले रेडियोलॉजिस्ट या डॉक्टर आंवला। एसडीएम विदुषी सिंह ने अलीगंज व सिरौली के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। लंब समय से क्षेत्र में मानकों के विपरीत और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों एवं इन पर रोगियों के शोषण की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम शुक्रवार को सिरौली स्थित न्यू फैमिली और माधव प्रिया अल्ट्रासाउंड सेंटर व अलीगंज स्थित भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचीं। वहां किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर डॉक्टर या रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं थे। कई सेंटर संचालक रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने शीशगढ़ में अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया

दो सेंटर बंद मिले, कई जगह मिलीं खामियां
शीशगढ़। डीएम के निर्देश पर एसडीएम आलोक कुमार ने शुक्रवार को पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। श्रद्धा केयर और मां अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। श्री राम गंगा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करते मिले। ओम लाइक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट अनुपस्थित थे। एसडीएम ने बिना रेडियोलॉजिस्ट और पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन न करने की हिदायत दी है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की है।
क्षेत्र में दो अवैध क्लीनिक सील किएकुआंडांडा। कुआंडांडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश गुप्ता ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान भुता के टीआर चक्रवर्ती क्लिनिक को सील किया गया। वहीं, भूदेव गंगवार क्लीनिक का पंजीकरण ना होने पर उसको बंद किया गया। संचालक को पंजीकरण कराने की सलाह दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान भुता में टीआर चक्रवर्ती क्लीनिक चला रहे डॉ. तुलाराम चक्रवर्ती बच्चों का उपचार कर रहे थे। उनके पास ना तो क्लीनिक के पंजीकरण का प्रमाण था, ना ही अन्य कोई वैध दस्तावेज दिखा सके। इसको सील कर दिया गया। छापेमारी से कई संचालक क्लीनिक बंद करके भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें