गुरुवार को तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटीन हुए दो परिवार का पूल सैंपल पॉजिटिव आया है। जानकारी के मुताबिक इसमें एक परिवार बिहारमान नगला, इज्जतनगर और दूसरा भुता सिंघाई का रहने वाला है।
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि दोनों पूल में शामिल नौ लोगों का अलग-अलग सैंपल लेकर रविवार को जांच के लिए आईवीआरआई भेजा जाएगा। पूल में शामिल लोग अपने प्रवास क्षेत्र से सीधे शहर आए और तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटीन किए गए थे। इसलिए उनके निवास स्थान पर कोई कोई गतिविधि नहीं की जाएगी।