फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रा से छेड़खानी के दो दोषियों को पांच-पांच साल की कैद

Sat, 21 Nov 2026 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने कोचिंग से लौट रही छात्रा का रास्ता रोकने और उसके साथ छेड़खानी के दोषी फरीदपुर क्षेत्र निवासी अजय और विकास को पांच-पांच साल की कैद व 15-15 हजार रुपये जुर्माने की सजा शुक्रवार को सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को दो-दो माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा।
विज्ञापन

फरीदपुर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अजय और विकास उसकी नाबालिग बेटी से कोचिंग और कॉलेज आते-जाते छेड़खानी करते हैं। 14 जनवरी 2022 को शाम बेटी कोचिंग से लौट रही थी। दोनों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी की और बदनीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी।
सुनवाद के दौरान अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अजय और विकास को छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट में दोषी करार देते हुए कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

-
गंभीर चोट पहुंचाने के दोषी सगे भाइयों को दो-दो साल की कैद
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार यादव ने गंभीर चोट पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के दोषी सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी सगे भाई जुबैर और अशफाक अहमद को बृहस्पतिवार को दो-दो साल की कैद और 11-11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषियों को एक-एक माह अतिरिक्त जेल में रहना होगा। मामले के तीसरे आरोपी मुन्तयाज अहमद की मौत हो चुकी है। वह दोषियों का पिता था।
केसरपुर निवासी नासिर खां ने 19 नवंबर 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने दो हजार ईंटें ऊषा देवी से ली थीं। ईंटें सतीश लाला के घर के पास पड़ी थीं। सुबह 10 बजे गांव के मुन्तयाज अहमद, उसके बेटे जुबैर और अशफाक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे और ईंटें भरकर ले जाने लगे। उसने व उसके भतीजे ताहिर ने विरोध किया तो दोनों गालियां दीं और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जुबैर ने तमंचा निकाल लिया और गोली चला दी। कारतूस मिस होने से वह और उसका भतीजा बाल-बाल बच गए।
पिटाई से ताहिर के पैर में फ्रैक्चर हो गया। गांव के लोगों ने जुबैर को पकड़ कर तमंचा छीन लिया। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। अभियोजन पक्ष आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप सिद्ध नहीं कर सका। गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप सिद्ध होने पर कोर्ट ने कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
-
भाई की हत्या के दो आरोपी बरी, वादी पर कार्रवाई का आदेश
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र मणि ने भाई की हत्या के आरोपियों फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी सुरेश और प्रवेश को बुधवार को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिवार के ही जितेंद्र के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। इस मामले में वादी, आरोपी और गवाह परिवार के ही थे। अदालत में जिरह के दौरान वादी समेत गवाह बयानों से मुकर गए।
फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी जितेंद्र ने 16 मई 2018 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसके पारिवारिक दादा छदम्मी लाल की एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके वाहन दुर्घटना बीमा के 8.10 लाख रुपये मिले थे। इन्हीं रुपयों के बंटवारे को लेकर 15 मई की रात नौ बजे सुरेश और प्रवेश अपने भाई धर्मेंद्र के घर में घुस आए। दोनों ने ईंटों से कुचलकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी। गांव के लालाराम और वीरपाल ने भी दोनों को देखा। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह पेश किए। इनमें चार सरकारी गवाह शामिल रहे। अन्य तीन गवाहों ने प्रति परीक्षा में अपने बयान बदल दिए। वादी ने कहा कि उसको घटना की कोई जानकारी नहीं है। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।
-
दुष्कर्म के आरोपी चाचा को जमानत नहीं
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र मणि ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा की जमानत याचिका शुक्रवार को निरस्त कर दी है। फिलहाल, वह जेल में है।
बिशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 30 अगस्त को बरेली से घर लौट रही थी। उसका मोबाइल फोन खराब हो गया था। ऐसे में उसने एक युवक से मोबाइल फोन लेकर अपने पिता के चचेरे भाई को कॉल की और बाइक से आकर उसे ले जाने के लिए कहा। वह आया और बाइक से उसे गांव न ले जाकर दूसरे स्थान पर ले गया। वहां उसके चार अन्य साथी भी आ गए। उसने दुष्कर्म किया और उसके साथियों ने वीडियो बना लिया। सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें