नवाबगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घाेटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के रिछोला गांव के करन पाल ने दर्ज कराई में रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बहन पूजा का विवाह 26 फरवरी को कुन्दमन बन्नोबेगम गांव के राम सिंह के साथ किया था। कुछ समय बाद ससुराली कार की मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित करने लगे। 21 अगस्त को बहन पूजा ने फोन पर बताया कि उसके पति राम सिंह, ससुर रूपचंद, सास उर्मिला और चचिया ससुर लाल कुंवर उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वह उसकी ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। करनपाल ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करादी, जिसमें से दो आरोपी फरार हो गए। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद