फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। शाही-भिटौरा रोड पर लाल कुआं बस अड्डे के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार लोग दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के चकरपुर उर्फ लमकन गांव निवासी 18 वर्षीय आकिब अपने साथी नूर उल हसन के साथ बाइक से फतेहगंज पश्चिमी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी दयाशंकर अपनी पत्नी लता और दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वे कुलछा गांव निवासी अपने साढ़ू सत्यपाल के यहां से वापस जा रहे थे।

लाल कुआं बस अड्डे के पास ईंट-ट्ठे के सामने दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार छह लोग सड़क पर दूर जा गिरे। दयाशंकर, उनकी पत्नी लता और दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार आकिब और नूर उल हसन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। वहां चिकित्सकों ने आकिब और दयाराम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में दयाराम की पत्नी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
चार भाइयों और एक बहन में आकिब था सबसे छोटा
पुलिस के अनुसार, आकिब चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर फल बेचने का काम करता था। हादसे में उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वहीं, दयाराम शटरिंग का काम करते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें