फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी-बारिश से दो की माैत, बर्बाद फसलों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ घिरने से शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार देर रात आई आंधी और 13 मिमी बारिश की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल भी हुए हैं। हवा में नमी का स्तर बढ़ने से शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 33.9 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वे के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

आंधी-बारिश के दौरान देवरनियां क्षेत्र के उदरा गांव में मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर किसान कृष्णपाल (50) और बसंत नगर जागीर गांव में झोंपड़ी गिरने से उसके मलबे में दबकर किसान रामचरन लाल (63) की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए हैं। हाफिजगंज के भंडसर गांव में भी एक किसान के घर की छत गिर गई। मलबे में दबकर दो लोग घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें