नवाबगंज। अपने घर की बिजली चले जाने के बाद एक ग्रामीण ने खंभे से बिजली का तार हिला दिया। इससे पड़ोस में रहने वाले एक दबंग के घर की बिजली चली गई। इससे नाराज पिता-पुत्र ने ग्रामीण के घर में घुस कर मारपीट की। बाद में वह उसे मरणासन्न हालत में छोड़ कर चले गए। घटना की तहरीर ग्रामीण की पत्नी ने थाना नवाबगंज में दी है।
कस्बे के मोहल्ला काहरान निवासी विकास मिश्रा की पत्नी नेहा 17 अप्रैल को अपने मायके गई हुई थी। जिस कारण विकास घर में अकेले थे। रात में 10 बजे के करीब उनके घर की बिजली चली गयी तो उन्होंने खंभे पर लगा बिजली का तार हिला दिया। इससे उनके पड़ोस में रहने वाले एक दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। संवाद