फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, 200 मीटर तक घिसटती बाइक, उड़ गए परखच्चे

Fri, 07 Jul 2023 07:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों चचेरे-तहेरे भाई थे। वहीं कार सवार शिक्षिका घायल हुई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त कार और बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज इलाके में नरायन कॉलेज के समीप शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार पेड़ों को तोड़ते हुए सड़क किनारे खंदी में पलट गई, जिससे कार चला रही शिक्षिका हो गई। 

विज्ञापन


भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जनना लाडपुर निवासी योगेंद्र पुत्र वीरपाल और अमित यादव पुत्र ओमप्रकाश बाइक से नवाबगंज की तरफ से आ रहे थे। नरायन कॉलेज के समीप तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में फंसी बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

ये भी पढ़ें-  नहर में गिरी कार: सिंगापुर से लौटे मुस्तफा और उसके दोस्त की मौत, हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां
विज्ञापन


 

विज्ञापन

200 मीटर दूर मिला बाइक का पहिया 

बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में योगेंद्र और वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कार की टक्कर से बाइक का एक पहिया निकल गया था, जो करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला। कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई। 



कार चला रही शिक्षिका अनामिका घायल हुई हैं। वह मेगा ड्रीम सिटी बरेली की रहने वाली हैं। परिजनों ने शिक्षिका का अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कार की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले योगेंद्र और अमित चचेरे तहेरे भाई थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें