सिरौली । थाना पुलिस ने कैलाश गिरी बाबा रामगंगा घाट पर घेराबंदी कर बाइक सवार अफीम तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बाबा कैलाश गिरी रामगंगा घाट के जंगल से दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। चेकिंग के दौरान उनके पास से 200 ग्राम व 120 ग्राम अफीम बरामद हुआ।
पूछताछ में मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे निवासी आरोपी ने अपना नाम भूरा और हापुड़ के कपूरपुर के ग्राम दहाना निवासी आरोपी ने अपना नाम सुभाष सिंह बताया है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे सस्ते में यहां से मादक पदार्थ खरीदकर महंगे दामों में हापुड़, मेरठ में बेचते हैं। आरोपियों पर सिरौली के अलावा हापुड़ के सिकंदराराऊ, धौलाना में भी एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। सीओ मीरगंज अजय कुमार के अनुसार, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद