फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक किलो चार ग्राम चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार, तीन भागे

Sat, 11 Apr 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। दुकानदार से बदला लेने के लिए दुकान में चरस रखने जा रहे दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक किलो चार ग्राम चरस, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के तीन साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि गांव सावरखेड़ा से चौखंडी जाने वाले खड़ंजे पर बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान कुछ संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। उनकी घेराबंदी करके कुंवरपुर बंजरिया निवासी मैसर अली और जमील अहमद को गिरफ्तार किया गया। उनके साथी कुंवरपुर बंजरिया निवासी वइमरान उर्फ कौनेन, हसनैन और इस्राइल लोग मौके से भाग गए। मैसर और जमील के पास से एक किलो चार ग्राम चरस, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रंजिश के कारण दुकान में रखने जा रहे चरस
थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी जमील ने पूछताछ में बताया कि उसकी सीमेंट, रेता-बजरी की दुकान है। इन सामग्रियों की शहादत के बेटे छोटे की दुकान भी सामने ही है। जमील के पिता, छोटे भाई और जफर ने भी दुकान खोली है। आरोप है कि छोटे ने एक माह पहले जमील के पिता के ग्राहक को कम कीमत पर सीमेंट के 130 कट्टे बेच दिए। इससे ग्राहक कम होने लगे। गांववासी तस्करों ने प्रतिद्वंद्वी दुकानदार से बदला लेने के लिए उसकी दुकान में चरस रखने की योजना बताई, जिससे दुकानदार जेल चला जाए। जो चरस बरामद की गई, उसको वहीं रखने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें