फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला: बरेली होते हुए प्रयागराज के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sat, 10 Jan 2026 07:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रेलवे माघ मेला के दौरान बरेली होते हुए दो जोड़ी विशेष अनारक्षित ट्रेनों का संचालन करेगा। इनकी समय सारिणी जारी कर दी गई है। इन ट्रेनों के संचालन से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला के दौरान बरेली-प्रयाग की नियमित गाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव के कारण रेलवे बरेली होते हुए अमृतसर-प्रयाग और फिरोजपुर-प्रयाग अनारक्षित श्रेणी की दो जोड़ी विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04656 अमृतसर-प्रयागराज विशेष गाड़ी 12, 16, 21, 30 जनवरी और 12 फरवरी को अमृतसर से तड़के 5:10 बजे चलने के बाद व्यास, जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुना नगर, सहारनपुर होते हुए शाम 6:38 बजे बरेली आएगी और शाहजहांपुर, आलमनगर, उतरैटिया, रायबरेली, प्रतापगढ़, फाफामऊ होते हुए अगले दिन तड़के 4:30 बजे प्रयाग पहुंचेगी। 

04655 प्रयाग-अमृतसर विशेष गाड़ी 13, 17, 22, 31 जनवरी और 14 फरवरी को प्रयाग से रात आठ बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:25 बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन


बरेली से रात में भी मिलेगी गाड़ी 
04658 फिरोजपुर कैंट-प्रयाग विशेष गाड़ी 11, 28 जनवरी और 12 फरवरी को फिरोजपुर कैंट से दोपहर एक बजे चलने के बाद फिल्लौर, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए रात 1:42 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे प्रयाग पहुंचेगी। 04657 प्रयाग-फिरोजपुर कैंट विशेष गाड़ी 12, 29 जनवरी और 13 फरवरी को रात 11:40 बजे प्रयाग से चलने के बाद अगले दिन सुबह 10:03 बजे बरेली आएगी और रात 11:23 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें