काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच निरस्त
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-पांच पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण नौ अप्रैल से अगले आदेशों तक 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी दादर-मुंबई सेंट्रल के बीच निरस्त रहेगी। यह गाड़ी दादर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी और वापसी में दादर स्टेशन से ही काठगोदाम के लिए चलेगी।
दो दिन बंद रहेगी मकरंदपुर-घटपुरी रेलवे क्रॉसिंग
इज्जतनगर मंडल के तहत आने बाली मकरंदपुर-घटपुरी स्टेशनों के बीच किमी. संख्या-338/12-13 पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-261/मी (भमोरा-आंवला मार्ग) आठ अप्रैल को रात 10 से सुबह छह बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस अवधि में वहां बीसीएम मशीन से डी स्क्रीनिंग कार्य कराया जाएगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में अलीगंज मार्ग पर स्थित सीमित ऊंचाई वाले पुल का इस्तेमाल किया जा सकता है।