बरेली। पूर्णागिरि मेले के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने दो जोड़ी और मेला विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। ये अनारक्षित श्रेणी की ट्रेनें हैं। 05307/05308 टनकपुर-बरेली और 05309/05310 पीलीभीत-टनकपुर मेला विशेष ट्रेनों का संचालन 29 व 30 जून तक किया जाएगा।
05308 बरेली-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन बरेली जंक्शन से रात 2:05 बजे चलने के बाद बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, सेंथल, बिजौरिया, शाही, पीलीभीत, मझोला पकड़िया, खटीमा होते हुए अगले दिन तड़के 5:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में 05307 टनकपुर-बरेली मेला विशेष ट्रेन रोज रात 9:20 बजे टनकपुर से चलने के बाद रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 05309 पीलीभीत-टनकपुर मेला विशेष ट्रेन पीलीभीत से रात 9:10 बजे चलने के बाद रात 10:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी। वापसी में 05310 टनकपुर-पीलीभीत मेला विशेष ट्रेन टनकपुर से रात 11:45 बजे चलने के बाद रात 1:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। संवाद