फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होकर दो नई ट्रेनें, पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर को शाहजहांपुर तक विस्तार

Sun, 05 Jul 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बरेली होकर हुजूर साहिब नांदेड़-टनकपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा टनकपुर-अछनेरा के बीच चल रही विशेष गाड़ी को नियमित का दर्जा दे दिया गया है। इस नियमित का दर्जा मिलने के बाद किराए में 30 फीसदी तक की कमी आएगी। वहीं टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर को बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक विस्तार दिया गया है। इन गाड़ियों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि 17631-32 हुजूर साहिब नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर से सुबह 10.45 बजे चलने के बाद दोपहर 1.30 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम छह बजे नांदेड़ पहुंचेगी। नांदेड़ से शाम 4.30 बजे चलने के बाद यह गाड़ी अगले दिन सुबह 11.30 बजे बरेली आएगी। नई एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ को उत्तराखंड के टनकपुर से सीधे जोड़ेगी। इसके अलावा रेलवे ने 05061-62 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी को नियमित का दर्जा दे दिया है। इस गाड़ी को अब नए-नए नंबर 15093-94 के साथ संचालित किया जाएगा। वहीं इज्जतनगर मंडल ने 55322-23 टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर को बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक विस्तार दे दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें