फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, जिले में अब तक 22 केस, संक्रमित लोगों की नहीं मिली ट्रैवल हिस्ट्री

Sun, 13 Sep 2026 10:19 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दो नए मरीज मिले। जिले में अब तक 22 मरीज मिल चुके हैं। चिंताजनक बात यह है कि संक्रमित लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली और न ही कोई सोर्स पता लगा है। 
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू जांच (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में शनिवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं। निजी लैब की ओर से रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की गई है। जिले में अब तक 22 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें न तो किसी की ट्रैवल हिस्ट्री है, न ही संक्रमण के स्रोत का पता चल सका है।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, नए संक्रमितों में राजेंद्रनगर के जनकपुरी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। उनका इलाज निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दूसरा मरीज महानगर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति है। वह इसी वर्ष फरवरी से लखनऊ में रह रहे हैं और वहीं हैं। आधार कार्ड पर बरेली का पता होने से केस रेफर होकर पोर्टल पर अपडेट हुआ। फोन कॉल से संपर्क कर होम आइसोलेशन के लिए कहा गया। जनकपुरी निवासी संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों को सर्विलांस के बाद दवा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाढ़ से उफनाई किला नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, पुलिस का दावा- नशे में लगाई छलांग
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और नोएडा में स्वाइन फ्लू के कई मरीज हैं। बरेली से दिल्ली जाने-आने वालों की संख्या भी अधिक है। आशंका जताई कि यात्रा, बाजार, सार्वजनिक स्थान, किसी अस्पताल में आवागमन के दौरान लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं।

विज्ञापन

बचाव के उपाय
- बार-बार नाक, मुंह न छुएं। कई बार हाथ धोएं।
- यात्रा के दौरान, बाजार में मास्क जरूर पहनें।
- घर को हवादार, साफ रखें। पौष्टिक भोजन करें।
- संदिग्ध या संक्रमित लोगों से दो फुट की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें