फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैनविज समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी पर दो और रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैनविज कंपनी व समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बृहस्पतिवार को बारादरी थाने में धोखाधड़ी की दो और रिपोर्ट दर्ज कर ली गईं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कन्हैया परिवार समेत विदेश भाग गया है, इससे पहले उसने संपत्ति ठिकाने लगा दी है। एक महीने में कन्हैया गुलाटी के खिलाफ छह से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इतना ही नहीं पत्नी और बेटे को नामजद किया जा चुका है।
खुशबू एन्क्लेव निवासी वासित मलिक ने बारादरी थाना प्रभारी को बताया कि कन्हैया गुलाटी ने आरटीजीएस के जरिये उनसे आठ लाख रुपये लिए थे, गुलाटी ने ये रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासित ने इसकी शिकायत साइबर सेल से की थी। अब वासित मलिक की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पवन विहार निवासी अमित कुमार ने थाना प्रभारी को बताया कि उनसे कन्हैया गुलाटी ने बारह लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये लिए थे। ये रकम भी कन्हैया ने हड़प ली।
अमित की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उन्होंने कन्हैया को दिए गए रुपये भुगतान के साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें