फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और संक्रमित मिले, साहूकारा और एजाजनगर गौंटिया हॉटस्पॉट

विज्ञापन
थाईलैंड में बन रही कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दोनों प्रवासी 20 मई को पहुंचे थे बरेली, जिले में अब 31 कोरोना पॉजिटिव

बरेली। दूसरे राज्यों से प्रवासियों के लौटने के साथ जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अहमदाबाद और हैदराबाद से लौटे दो और प्रवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। उधर, प्रशासन ने एजाजनगर गौंटिया और साहूकारा को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों युवक चार दिन से क्वारंटीन थे। इन्हें आईवीआरआई से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उझानी (बदायूं) के कोविड-19 लेवल- वन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों के परिवार वालों को तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। उनके सैंपल की भी जांच कराई जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक हैदराबाद से लौटा 18 वर्षीय युवक सिरौली के गांव पयास का रहने वाला है जो हैदराबाद में फर्नीचर का काम करता था। अहमदाबाद से लौटा 30 वर्षीय युवक पुराना शहर के एजाजनगर गौंटिया का है। दोनों युवकों ने बरेली तक का अपना लंबा सफर अलग-अलग वाहनों से पूरा किया। यहां पहुंचकर वे सीधे अपने घर जाकर परिवार से मिले और फिर तीन सौ बेड अस्पताल में स्क्रीनिंग कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन

डीएम नितीश कुमार ने बताया कि एजाजनगर गौंटिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। साथ ही रविवार को साहूकारा के बुजुर्ग की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसलिए साहूकारा को भी हॉटस्पॉट बनाया गया है। सिरौली में पहले ही हॉटस्पॉट है। संबंधित क्षेत्रों में ढाई सौ मीटर का दायरा सील कर वहां आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

लखीमपुर खीरी में भी दो और शाहजहांपुर में एक और संक्रमित

खीरी में सोमवार को 69 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिनमें से दो में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से आए हैं, जो फूलबेहड़ के ग्राम पिपरावा के निवासी हैं। शाहजहांपुर के तिलहर में मुंबई से लौटे बिलहरी गांव के कोरोना संक्रमित हेयर ड्रेसर की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें