फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के लिए दो और एसी बस शुरू, प्रयागराज के लिए भी जल्द ही शुरू होगी एसी बस सेवा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। कानपुर के लिए पिछले कई माह से देहरादून की एसी बसें बंद चल रही थी। इन बसों का संचालन अब शुरू कर दिया गया है। वहीं, बरेली से प्रयागराज के लिए भी एसी बस सेवा जल्द शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

बरेली से कानपुर के लिए यूं तो सात से आठ बसें चल रही हैं मगर देहरादून-कानपुर की दो एसी बसों का संचालन लॉकडाउन में बंद कर दिया गया था। अब इस सेवा को दोबारा बहाल कर दिया गया है। एक बस रात 10 बजे और दूसरी रात 11 बजे सेटेलाइट बस स्टैंड से जाएगी। दोनों बसें फर्रखाबाद हो कर कानपुर पहुंचती हैं। जबकि कानपुर के लिए अन्य बसें सुबह 08 बजे, 10:30 बजे, 11 बजे, दोपहर 2:30 बजे और शोम 05 बजे व 07 बजे बरेली से रवाना होती हैं। इसके अलावा प्रयागराज के लिए भी बरेली से एसी बस सेवा शुरू हो रही है। ये बस सेटेलोइट बस स्टेशन से सुबह 08 बजे रवाना हो कर कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इस संबंध में एआरएम कार्मिक चीनी प्रसाद ने बताया कि सभी सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध है। प्रयागराज के लिए भी जल्द एसी बस का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें