उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो नाबालिगों के आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। नाबालिग प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटक मिले। फांसी पर लटके शवों को पुलिस ने उतरवाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र के गांव मनसा नगला में शनिवार सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव गांव के गवां देवत के मंदिर में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि किशोरी इसी मंदिर में अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं। तो वहीं किशोर पड़ोसी गांव का रहने वाला था।
वह अक्सर मंदिर पर आता जाता था जिससे उसके किशोरी से प्रेम संबंध हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन जाति अलग-अलग थी जिससे उनके परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात दोनों ने मंदिर की दूसरी मंजिल पर जाकर धोती के फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।