फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरदोई की युवती से छेड़खानी, खींचकर होटल में ले जाने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 06:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

UP Crime News: बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास रविवार रात युवती से दो युवकों ने छेड़खानी की। उसे जबरन होटल में ले जाने की कोशिश की। लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस में साथ बैठकर आ रही हरदोई की युवती से मेलजोल बढ़ाकर लखीमपुर खीरी निवासी शख्स ने बरेली होटल में साथ खाना खाया। अपने एक साथी को कोहाड़ापीर से बुला लिया। दोनों ने युवती से छेड़खानी की। उसे खींचकर होटल में ले जाने की कोशिश की। इस पर युवती ने हंगामा कर दिया। बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, दूसरा आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


रविवार रात हरदोई निवासी युवती रोडवेज बस से सेटेलाइट पुलिस चौकी के पास उतरी। वह मेरठ से जॉब करके घर लौट रही थी। बस में लखीमपुर खीरी जिले का पलिया निवासी सरनजीत सिंह भी युवती के साथ बैठकर आया था। सफर के दौरान सरनजीत ने युवती से मेलजोल बढ़ा लिया। यहां सेटेलाइट स्टैंड पर उसने युवती के साथ ही एक ढाबे पर खाना खाया। इस बीच सरनजीत ने अपने साथी बरेली के कोहाड़ापीर निवासी जावेद बेग को भी बुला लिया।

पुलिस चौकी पहुंची युवती 
सरनजीत ने युवती से कहा कि वह बरेली से कार करके खीरी जाएगा। वह उसे भी हरदोई छोड़ देगा। युवती को यह ठीक नहीं लगा तो उसने मना कर दिया। तब दोनों उसे खींचकर होटल में ले जाने लगे। इस पर युवती ने हंगामा कर दिया। वह सेटेलाइट चौकी पर पहुंची। पुलिस ने शुरू में मामला टालने की कोशिश की लेकिन युवती के अड़ जाने पर सरनजीत को हिरासत में ले लिया। जावेद फरार हो गया। दोनों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

कॉलगर्ल समझकर लोगों ने नहीं की मदद
सेटेलाइट चौराहे पर कॉलगर्ल और किन्नरों का रात भर आतंक रहता है। वह बेतरतीब कपड़े पहनकर खड़े रहते हैं। यात्रियों व राहगीरों को इशारा करके बुलाते हैं। अक्सर इनके झगड़े सामने आते रहते हैं। रविवार रात जब युवती से छेड़खानी की घटना हुई तो लोग इसे भी कॉलगर्ल से जुड़ा मामला मानकर हल्के में लेते रहे। पुलिस ने भी शुरू में युवती की बात को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें