इन ट्रेनों में मिल रहा कन्फर्म टिकट
- गोरखपुर से 30 अक्तूबर को चलने वाली 04043 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन में द्वितीय श्रेणी आठ, तृतीय श्रेणी में पांच और स्लीपर श्रेणी में 846 सीटें रिक्त हैं।
- वाराणसी सिटी से 29 अक्तूबर को चलने वाली 05056 वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन की एसी प्रथम श्रेणी में 20, द्वितीय श्रेणी 31, तृतीय में 251 और स्लीपर श्रेणी में 189 सीटें रिक्त हैं।
- टनकपुर से 30 अक्तूबर को चलने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 12 सीटें रिक्त हैं।
- गोरखपुर से 30 अक्तूबर को चलने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष ट्रेन की एसी तृतीय श्रेणी में 128 और स्लीपर श्रेणी में 98 सीटें रिक्त हैं।
- छपरा से 30 अक्तूबर को चलने वाली 05109 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय श्रेणी में 99, तृतीय में 457, स्लीपर श्रेणी में 141 सीटें रिक्त हैं।
- आजमगढ़ से 11 और 18 नवंबर को चलने वाली 04037 आजमगढ़-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में 415 और 837 सीटें रिक्त हैं।
- आनंद विहार से 11, 18 और 25 नवंबर को चलने वाली 04498 आनंद विहार-बलिया त्योहार विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में कन्फर्म टिकट मिल रहा है।
- आनंद विहार से छह और आठ नवंबर को चलने वाली 04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन की एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में कन्फर्म टिकट मिल रहा है।