फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के दो चिकित्साधिकारी बर्खास्त, तीन के खिलाफ आरोप पत्र

Tue, 03 Sep 2024 08:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर बरेली के दो चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। तीन डॉक्टरों के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में अड़चन बन रहे लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई की है। बरेली के दो चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त करने के साथ ही और तीन के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर, उच्चादेशों की लगातार अवहेलना के चलते प्रदेश के 26 चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इनमें बरेली सीएमओ के अधीन दो चिकित्साधिकारियों डॉ. इमरान खान और डॉ. सुरभि गुप्ता को एक माह का नोटिस जारी करते हुए शासकीय सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए हैं।

इसके अलावा तीन चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिव्या गौड़, डॉ. शशांक वर्मा को आरोप पत्र निर्गत करने के लिए कहा है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक पूर्व में शासन ने लगातार गैरहाजिर चल रहे चिकित्सकों की जानकारी मांगी थी। जिनके खिलाफ अब कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें