फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देकर बचाई बच्चे की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएचसी मीरगंज में जन्मे बच्चे में रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस के लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने सरकारी एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा, लेकिन परिजन निजी एंबुलेंस की जिद पर अड़े थे। हालांकि, बच्चे की गंभीर हालत देख कोई निजी एंबुलेंस चालक तैयार नहीं हुआ तो सरकारी एंबुलेंस से हायर सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर शिवम सोनी के मुताबिक, जाम गांव निवासी त्रिवेणी सिंह की पत्नी रचना का प्रसव सीएचसी मीरगंज में हुआ। बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी। रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस के लक्षण दिखने पर उसे हायर सेंटर के एसएनसीयू रेफर किया। पहले परिजन तैयार नहीं थे। जब निजी एंबुलेंस वालों ने हाथ खड़े कर दिए तो 108 एंबुलेंस को कॉल की। ईएमटी युवराज और पायलट योगेंद्र कुमार बच्चे को लेकर महिला अस्पताल के लिए चल दिए। वाइटल चेकअप के साथ दो लीटर/मिनट से हाई फ्लो ऑक्सीजन देते हुए अस्पताल पहुंचे और बच्चे को भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें