फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयुष्मान कार्डधारक बुजुर्ग से ऑपरेशन के लिए मांगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक निजी मेडिकल कॉलेज पर आयुष्मान कार्डधारक 70 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मीनारायण से घुटने के ऑपरेशन के लिए करीब दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। शुक्रवार को इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है।लक्ष्मीनारायण ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र सौंपकर आर्थिक सहायता और जांच की मांग की है।
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण अब तक अपने घुटने के पांच ऑपरेशन निजी खर्च पर करा चुके हैं। इसमें करीब 11 लाख रुपये खर्च हुए हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अब आयुष्मान कार्ड से इलाज कराना चाहते हैं। अस्पताल ने छठे ऑपरेशन के लिए करीब 3.50 लाख रुपये का खर्च बताया। आरोप है कि कॉलेज ने आयुष्मान कार्ड से डेढ़ लाख रुपये की सुविधा देने और शेष दो लाख रुपये खुद जमा करने को कहा।
आयुष्मान नोडल अधिकारी अमित ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी ने आयुष्मान योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें