फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली से गुजरीं दो कुंभ विशेष ट्रेनें, एक सात तो दूसरी तीन घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या को होने वाले अमृत स्नान से पहले प्रयागराज की सभी ट्रेनें फुल
विज्ञापन

बरेली। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को लेकर लोग वेटिंग टिकट भी ले रहे हैं। 14242 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस के बाद अब 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस में भी नो रूम की स्थिति हो गई है। बुधवार को बरेली होते हुए दो महाकुंभ विशेष ट्रेनें गुजरीं। इनमें से एक ने सात तो दूसरी ने तीन घंटे इंतजार कराया।
बुधवार को 04526 बठिंडा-फाफामऊ कुंभ विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से आई। इस ट्रेन के बरेली आने का समय दोपहर 2:53 बजे है, लेकिन यह शाम 5:52 बजे आई। इसके अलावा 04603 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-फाफामऊ कुंभ विशेष ट्रेन ने सात घंटे इंतजार कराया। इस ट्रेन के बरेली आने का समय दोपहर 2:18 बजे है। यह ट्रेन रात 9:40 बजे बरेली आई। इधर, बरेली से चलने वाली 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो गई हैं। अमूमन इस ट्रेन में आसानी से कन्फर्म टिकट मिल जाता है, लेकिन महाकुंभ के कारण इस ट्रेन में भी फरवरी के अंत तक किसी भी श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह तीन दिन चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
कोहरे के कारण निरस्त चल रही 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का इस माह तीन दिन संचालन किया जाएगा। इस माह त्रिवेणी एक्सप्रेस 24, 27 और 31 जनवरी को चलेगी। प्रयागराज होते हुए सिंगरौली तक जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें