फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलबी की परीक्षाएं शुरू, पकड़े गए चार नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
- तलाशी में मिलीं पर्चियां और गेस पेपर, उत्तरपुस्तिका के साथ की गईं नत्थी
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बनाए गए केंद्रों पर बुधवार से बीए-एलएलबी, एलएलबी की परीक्षाएं शुरू हुईं। बरेली कॉलेज में सर्वाधिक परीक्षार्थी रहे। पहले दिन चार परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे के मुताबिक, स्वकेंद्र के साथ ही जिले के अन्य लॉ कॉलेजों का केंद्र भी बरेली कॉलेज में बनाया गया है। पहले दिन करीब एक हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में एलएलबी, बीए-एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अलग-अलग कक्ष के चार परीक्षार्थी पर्चियों और गेस पेपर के साथ नकल करते पकड़े गए। टीम की छानबीन के दौरान परीक्षार्थियों ने हंगामा करने की कोशिश की, पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद वे शांत हो गए। चारों परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिका के साथ नकल सामग्री को नत्थी कर कार्रवाई के लिए विश्वविद्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रो. खरे के मुताबिक परीक्षा के दौरान कॉलेज का सचल दल सक्रिय रहा। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर हुई छानबीन के दौरान छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। चार फरवरी तक लगातार परीक्षा में सक्रियता के साथ नकल पर अंकुश लगाएंगे।
विज्ञापन


पूर्वी गेट से परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश
बरेली कॉलेज में चल रही विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, नकलविहीन, अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए परीक्षार्थियों को सिर्फ पश्चिमी गेट यानी कालीबाड़ी चौराहे की ओर से प्रवेश मिलेगा। प्राचार्य प्रो. ओपी राय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूर्वी गेट से सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक सिर्फ प्राध्यापकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों को ही आवागमन की अनुमति रहेगी। परीक्षार्थियों के अलावा दूसरे विद्याथ्रियों को भी पश्चिमी गेट से ही प्रवेश की अनुमति होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें