फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, सेना के चार जवानों समेत 142 मिले संक्रमित

विज्ञापन
corona virus - फोटो : sociol media
विज्ञापन

डीएम और उनकी मां की दूसरी जांच रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
विज्ञापन

इज्जतनगर में आठ और निजी अस्पतालों में 10 संक्रमित मिले

बरेली। संक्रमितों की तादाद के साथ ही मौतों का ग्राफ भी फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को दो और संक्रमितों की मौत हो गई। उधर, दो दिन पहले कोविड एल-2 अस्पताल से स्वस्थ होकर घर पहुंचे डीएम नितीश कुमार और उनकी मां ने एहतियातन ट्रूनेट से जांच कराई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, बुधवार को इज्जतनगर रोड नंबर एक के रहने वाले 83 वर्षीय बुजुर्ग और भुता मनरशा के 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड एल-3 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इज्जतनगर के बुजुर्ग नौ और भुता के 14 सितंबर को संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

इधर, नए मिले संक्रमितों में धौरा सतुईया, स्वालेनगर, गांधीनगर, नेवधान, राजीव कुंज, चंपतपुर, टिकरी, जागृति नगर, कालीबाड़ी, मोहल्ला कोट, बिहारीपुर गली नंबर दस, नवादा शेखान, विकास भवन, शांति विहार, इज्जतनगर, बानखाना, मेगा ड्रीम होम, त्रिपदधाम, सिसइया केसरपुर, राजीव नगर, खंजनपुर, इंदिरानगर में दो-दो, रामपुर गार्डन, ईश्वरी भवन, प्रभातनगर, गांधी पुरम, शाहाबाद, जनकपुरी, सिनोली किछा, मौजम नगला, रामनगर, गुलरिया गौरी शंकर, हरीपुर, करगैना पुलिस चौकी में संक्रमित मिले हैं। सेना के चार जवानों के अलावा गणेशपुरम, करेली, बिथरी चैनपुर, स्वरूप नगर का एक परिवार संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें