फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मंदिर के पास बाइक समेत नाले में गिरे दो कांवड़िये, लोगों ने बचाया; आंवला में हादसे में किसान की मौत

Mon, 04 Aug 2025 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पशुपतिनाथ मंदिर के पास सोमवार सुबह दो कांवड़िये बाइक समेत नाले में गिर गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाला। इधर, आंवला में रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक कांवड़िये की जान चली गई। 
विज्ञापन
नाले से बाइक निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के नाले उफना गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर के पास हादसा हो गया। दो कांवड़िये बाइक समेत नाले में गिर गए। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कांवड़ियों को बचाया। कड़ी मशक्कत के बाद नाले से उनकी बाइक निकाली गई। उधर, आंवला क्षेत्र में रविवार रात हुए सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। वह कछला से गंगाजल लेकर लौटे थे। 

विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर के पास हुआ हादसा 
शहर के पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद बाहर निकले सुभाषनगर के दो कांवड़िये बाइक समेत 10 फुट गहरे नाले में गिर गए। सुभाषनगर निवासी शिशुपाल और अशोक ने पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। बारिश से मंदिर के पास सड़क पर जलभराव हो गया था। दोनों कांवड़ियों को सड़क पर पानी की वजह से नाले का पता नहीं था, जिससे दोनों बाइक समेत नाले में गिर गए। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, एक अन्य गंभीर घायल, परिवारों में मचा कोहराम
विज्ञापन


दोनों कांवड़िये बहने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को बचा लिया। सूचना मिलने के बाद बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने मौके पर जाकर तुरंत फायर ब्रिग्रेड को बुला लिया। फायर ब्रिग्रेड की टीम ने प्रयास करके नाले में गिरी बाइक भी निकाल ली। पुलिस और दमकल टीम को धन्यवाद देकर कांवड़िये चले गए। गनीमत रही कि दोनों कांवड़िये को चोट नहीं आई। 

विज्ञापन

आंवला में कांवड़िये की मौत 
आंवला-रामनगर रोड पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में चंपतपुर गांव निवासी धर्मेश कुमार (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर बरेली जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

परिजनों ने बताया कि धर्मेश जत्थे के साथ कछला घाट से गंगाजल लेने गए थे। रात में वह जत्थे के साथ लौटकर आए। गांव के बाहर भंडारे में रुके। इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक से धर्मेश को टक्कर लग गई। हादसे में धर्मेश गंभीर घायल गए थे। बाइक सवार भी घायल हुआ। गंभीर घायल धर्मेश की मौत हो गई। धर्मेश खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके पांच बच्चे हैं। इनका रो-रोकर बुरा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें