फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाभी पर हमला करने पर देवर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। भाभी को हमला कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने उनके देवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया में जमीन पर लिए गए सरकारी लोन को चुकाने के विवाद को लेकर शनिवार को देवर नेत्रपाल ने अपने बेटों के साथ मिलकर भतीजे, भतीजी सहित भाभी पर फावड़े से हमला किया था। इसमें महिला अशोका देवी के सिर में फावड़ा लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने घायल महिला को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अशोका देवी के बेटे राजन बाबू ने थाने पहुंचकर नेत्रपाल, पुष्पेंद्र व अन्य दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट सहित जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपियों में देवर नेत्रपाल और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें