फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीबीए में दो व एलएलबी में पांच नकलची धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही विधि विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शुक्रवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सात नकलचियों को पकड़ा। अब तक यह संख्या 15 हो चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार से शुरु हुई परीक्षा के पहले दो दिनों में ही आठ नकलचियों को पकड़ा जा चुका है। इसी में शुक्रवार को एलएलबी की परीक्षा में पांच व बीबीए में दो नकलची धरे गए। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे के ने बताया कि लॉ की परीक्षा दे रहे पांच विद्यार्थियों को पेपर से नकल करते पकड़ा गया है। इसमें दो छात्राएं शामिल है। वहीं बीबीए के दो छात्र फोन और स्मार्ट वॉच से नकल करते पकड़े गए है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार सभी सात नकलचियों को यूएफएम में बुक कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें