फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी इलाके में आग लगने से मचा हाहाकार, 200 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान

Mon, 13 Apr 2026 04:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के सिगौती गांव में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने कई खेतों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन
गेहूं के खेतों में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव सिगौती में सोमवार दोपहर 3:30 बजे गेहूं के खेतों में आग लग गई। हवा के कारण आग जल्द ही गांव बहादुरगंज के रकबे तक फैल गई। इसमें 25 किसानों की 250 बीघा रकबे में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बहेड़ी, बरेली और किच्छा से मौके पर आईं फायर ब्रिगेड की टीमों ने शाम 5:00 बजे तक आग बुझाई। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान से किसान मायूस हैं। 

विज्ञापन


गांव सिगौती के खेतों में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के कारण आग जल्द ही गांव बहादुरगंज के रकबे तक फैल गई। इसकी चपेट में 25 किसानों के खेत आ गए। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विकराल आग को बुझाने के लिए बहेड़ी के अलावा बरेली और किच्छा से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने मशक्कत से शाम 5:00 बजे तक आग बुझाई।

Trending Videos

आग से किसानों की मेहनत हुई राख 
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इसकी जांच जारी है। आग लगने से किसानों की मेहनत भी राख हो गई। दिन-रात देखभाल करके किए उत्पादन को आंख के सामने जलता देखकर किसान मायूस हो गए। गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी।

हल्का लेखपाल मनीष कुमार ने बताया कि शाम 7:30 बजे तक गाटा संख्या 22 तक का रिकॉर्ड जुटा लिया है। अभी नुकसान का शेष डाटा जुटाया जा रहा है। 250 बीघा रकबे में लगी गेहूं की फसल आग में जलकर नष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन

एसडीएम बहेड़ी इशिता किशोर ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजा गया। आग पर बुझा दी गई है। किसानों के नुकसान का डाटा हल्का लेखपाल जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें