फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घूंट पिला दे साकिया.. गाना नहीं बजाया तो नशेड़ियों ने डीजे वाले बाबू की कर दी धुनाई

Sun, 23 Feb 2020 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
नशे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुभाषनगर के पुरवा बब्बन इलाके में शुक्रवार की रात एक शादी के दौरान डीजे पर मनपसंद गाना न बजाए जाने से गुस्साए लोगों ने डीजे ऑपरेटर को न सिर्फ जमकर पीटा बल्कि उसका डीजे भी तोड़ दिया। 

विज्ञापन

शादी में आए मेहमानों और बरातियों में इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस तक सूचना पहुंची तो दोनों पक्ष के कई लोगों को पकड़कर थाने ले जाया गया। रात में जैसे-तैसे शादी की रस्में अदा हुईं। मोहल्ले में अब भी तनाव बना हुआ है।

पुरवा बब्बन में रहने वाली मकसूद की पत्नी जुलेखा बी के घर पर शुक्रवार रात बरात आई थी। दावत में बस्ती के लोग भी शामिल थे। देर रात पड़ोस के कुछ युवक नशे की हालत में डीजे पर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन


हुड़दंग होता देख डीजे ऑपरेटर ने यह कहते हुए डीजे बंद कर दिया कि रात बहुत हो चुकी है। इस पर युवकों ने हंगामा करते हुए डीजे ऑपरेटर से दो घूंट पिला दे साकिया.. गाना बजाने की जिद शुरू कर दी। डीजे ऑपरेटर ने इनकार किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। जमकर पिटाई करने के बाद डीजे भी तोड़ दिया।

डीजे ऑपरेटर के बचाव में शादी वाले घर के लोग आगे आए तो विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों ने डंडों और रॉड लेकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। पथराव भी किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। शनिवार दोपहर जुलेखा के साथ परिवार के कई लोग एसएसपी शैलेश पांडेय से मिले। आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।

वे लोग सुभाषनगर थाने शिकायत करने गए तो पुलिस ने उल्टा उन्हीं के लोगों को बैठा लिया। एसएसपी ने कहा कि उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी है। डीजे की वजह से हंगामा हुआ है। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि एक पक्ष के तीन और दूसरे के चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें