बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बहज़ुइया जागीर में होली पर दो गुटों के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले, जिससे छह लोग घायल हो गए। मामले में दो गुटों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बरेली के सीबीगंज इलाके में होली पर दो गुट आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों गुटों के 17 लोगों को नामजद कर कई अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव बहज़ुइया जागीर में बुधवार दोपहर ग्रामीण रंग खेल रहे थे। इसी दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे चल गए। एक पक्ष के राजपाल ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि उनके बेटे दीपक, सुमित, प्रदीप गांव में होली खेलकर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही नूतन, आशु, दीपक, नरेंद्र, मुकेश, विवेक, उमेश, सोनू, रोहित खड़े मिले। ये सब नशे में धुत थे। ये लोग उनके बेटों को देख कर गालीगलौज एवं जातिसूचक गालियां देने लगे। गालीगलौज का विरोध किया तो उनके बेटों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए।
दूसरे पक्ष के नूतन मौर्य ने रिपोर्ट कराई कि दिनेश, सुमित, बंटू, अनमोल, प्रदीप, सोनू, वीरपाल, विमल व कुछ अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए, उनके घर के दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उनकी व उनके बेटे दीपक और आशु की जमकर पिटाई कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।