फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली के दिन दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 05 Mar 2026 10:14 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में कुंडरिया मोड़ पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके छोटे भाई समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को होली खेलने जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बड़े भाई बबलू की मौत हो गई। छोटा भाई हेमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। हादसा कुंडरिया मोड़ पर हुआ। 

विज्ञापन


परिजनों ने घायलों का महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, होली के दिन हुए हादसे से मृतक के परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें