फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पटाखे दागने के दौरान से दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम अंबरपुर में सोमवार शाम पटाखा जलाने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव निवासी राजपाल अपने घर के बाहर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान एक पटाखा उड़कर नन्नूकी के घर में जा गिरा। इससे नाराज होकर नन्नूकी की पत्नी ने राजपाल और कुंवरसेन को गालियां देने लगीं। यह मामला कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। हंगामे की सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और घायलों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें