फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष के लोग भिड़े, लाठी-डंडे और गोली चलने से फैली दहशत

Sat, 22 Aug 2026 09:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के चकरपुर उर्फ लमकन गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने घर में घुसकर परिवार के कई लोगों को लाठी-डंडों से पीटने और महिला को घसीटकर घर में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने दो युवकों पर घात लगाकर बेटे को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। मारपीट और गोली चलने की सूचना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर सीओ मीरगंज अजय कुमार और थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


गांव की नन्ही बेगम पत्नी तसव्वर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का ही बब्बू अंसारी अपने पुत्र उवैस, फाजिल और साथी नजम के साथ उसके घर में घुस आए। ये सभी गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट में उसके पुत्र अतहर और जफर, पुत्री नेहा तथा बचाने आई पुत्रवधू मोना समेत परिवार के पांच लोगों को पीटा गया। नन्ही बेगम का आरोप है कि आरोपी उसे घसीटकर अपने घर ले गए और वहां बंद कर दोबारा मारपीट की।

दूसरे पक्ष ने लगाया गोली मारने का आरोप 
वहीं मुजफ्फर अली ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बब्बू अंसारी पक्ष के लोगों ने उनके भतीजे मोनिस के साथ मारपीट की। दूसरी ओर बब्बू अंसारी का कहना है कि तसव्वर के बेटे मुकीम और जफर ने घात लगाकर उसके बेटे फाजिल के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसके भाई मोहम्मद सईद ने पुलिस को घटना सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ मीरगंज अजय कुमार और थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को मौके पर नन्ही बेगम घायल अवस्था में मिलीं। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि नन्ही बेगम की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर बब्बू अंसारी के घर में तमंचा पड़ा मिला है, जबकि आरोपी मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन माह पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद बढ़ी थी तनातनी
ग्रामीणों के अनुसार करीब तीन माह पहले दिल्ली पुलिस ने नारकोटिक्स से जुड़े मामले में तसव्वर के पुत्र और बब्बू अंसारी के पुत्र के घर नोटिस चस्पा किए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ भी की थी। शनिवार को भी दिल्ली पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले के संबंध में जानकारी जुटाई थी।  इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश और बढ़ने की चर्चा है। 

आरोप है कि बब्बू अंसारी पक्ष तसव्वर के लोगों पर दिल्ली पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाकर नाराज था। इसी रंजिश में शनिवार को विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। इस मामले में को अजय कुमार को कहना है कि प्रथम दृष्टया गोली लगने की घटना वे बुनियाद प्रतीत हो रही है। गोली लगने के बाद घायल कहां गया इसकी भी कोई पुलिस को सूचना नहीं है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें