फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घटिया निर्माण कराने में दो ग्राम पंचायत के प्रधान व वीडीओ दोषी, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दो ग्राम पंचायतों से मिली शिकायतों के आधार पर नोडल अधिकारी नामित कर जांच कराई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में हुए घटिया कार्य की पोल खुल गई। प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को दोषी पाया। इसके बाद जिलाधिकारी स्तर से 22 जनवरी को पत्र जारी कर इन दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

दमखोदा ब्लाॅक के सुकटिया निवासी संजय कुमार, पूरन लाल, भगवान दास, मुख्तार अहमद, रियाजुद्दीन ने गांव में घटिया कार्य की शिकायत की थी। इस दौरान चार कार्यों की जांच कराई गई। इसमें प्रधान अरशद मलिक व वीडीओ सुनील कुमार माथुर को निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और शासकीय धन के अनियमित भुगतान का दोषी पाया गया। प्रधान को नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
नवाबगंज तहसील के ग्राम पंचायत मुड़िया भीकमपुर निवासी रमेश मोहन देवल ने गांव में घटिया काम कराए जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच में प्रधान भूपा देवी व वीडीओ राजपाल को विकास कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग करने और शासकीय धनराशि के अनियमित भुगतान का दोषी पाया गया। ऐसे में प्रधान को नोटिस जारी कर 15 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


दो ग्राम पंचायतों में हुए निर्माण कार्यों में प्रधान व वीडीओ को मानकों की अनदेखी और शासकीय धनराशि के अनियमित भुगतान का दोषी पाया गया। प्रधानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें