फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटने के बाद टावर से टांगे गए दोनों किशोरियों के शव, 11 लोगों से हुई पूछताछ

Sun, 03 Feb 2019 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृत बहनें अंजली (बाएं) और राजनंदनी (दाएं) - फोटो : अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली पसगवां के जीराबोझी गांव में बिजली के टावर से लटकते मिले दोनों सहेलियों के शव का पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो गया कि दोनों को गला घोंटकर मारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की बात सामने नहीं है। इस बीच पुलिस ने 11 लोगों से थाने पूछताछ की, मगर कोई सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन


जीराबोझो निवासी हरिश्चंद आरख की 14 वर्षीय पुत्री राजनंदिनी और दलित लक्ष्मण पासी की 13 वर्षीय पुत्री अंजली उर्फ अंजनी शुक्रवार को बकरियां चराने गईं थी। अंधेरा होने पर जब परिवार की महिलाएं खेतों की ओर गईं तो बकरियां मिली गईं थीं, लेकिन लड़कियां कहीं नहीं दिखीं। इस पर उनकी खोजबीन शुरू हुई तो दोनों की लाशें बिजली के टावर से लटकती मिलीं थीं। 

दोनों सहेलियों की लाश का पोस्टमार्टम डीएम के निर्देश के बाद शुक्रवार की रात में ही तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। पैनल में डॉ. यामिनी बादल, डॉ. अमितेश त्रिवेदी और डॉ. राजीव राजपूत शामिल थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की गई। 
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस का अनुमान है कि खेत में ही दोनों को मारा गया और फिर करीब तीन सौ मीटर दूर टावर से उन्हें लटका दिया गया। इसके लिए हत्यारों ने दोनों के दुपट्टों का ही इस्तेमाल किया। इस घटना से बदायूं के कटरा सआदतगंज कांड की यादें ताजा हो गई हैं। 

इधर एसपी पूनम ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन टीम गठित गई गई हैं। सीओ क्राइम ने बताया कि घटना के वर्कआउट के लिए खेतों में काम करने वाले 11 लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें