राजेंद्र नगर में युवक ने की थी चोरी
राजेंद्र नगर निवासी रामकिशोर के मकान में फरवरी में चोरी हुई थी। पुलिस ने प्रेमनगर भूड़ निवासी पीयूष सक्सेना को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पीयूष के पास से 1.85 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए। चोरी के तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।