फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो दोस्तों समेत तीन की मौत, छह लोग घायल

Sun, 30 Apr 2023 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में बाइक सवार दो दोस्तों समेत तीनों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा अलीगंज क्षेत्र में हुआ, दूसरी घटना शहर में घटित हुई। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तीसरा साथी घायल हो गया। तीनों युवक घायल रिश्तेदार को देखने अस्पताल जा रहे थे। हादसा आंवला रोड पर हुआ। 

विज्ञापन


अलीगंज क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी तीन युवक शनिवार रात अपने घायल रिश्तेदार को देखने अस्पताल जा रहे थे। बारिश के दौरान आंवला रोड पर इनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया। हादसे में बाइक सवार रोहित और अनमोल की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर घटना की जानकारी जुटाई। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर दो कारें टकराईं,

बिथरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा बाईपास के बालीपुर मोड़ पर दो कारें आमने सामने टकरा गईं। एक कार में बैठी 13 वर्षीय रुचि की मौत हो गई। उसके तीन भाई घायल हो गए। रुचि सीबीगंज थाने के गांव आजमपुर की निवासी थी। अपने भाइयों के साथ बालीपुर में एक शादी समारोह से लौट रही थी। दूसरी कार में चार लोग सवार थे। ये लोग भी घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें