फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, नानकमत्ता जा रहे दो दोस्तों की मौत, तीन घायल

Tue, 19 Nov 2024 04:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Road Accident News : सुभाषनगर के पांच युवक कार से नानकमत्ता घूमने जा रहे थे। देवरनियां इलाके में इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। तीन घायल हुए हैं। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। 
विज्ञापन
गौरव और सुनील बजाज के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

    
थाना सुभाषनगर क्षेत्र के पांच युवक कार से मंगलवार दोपहर उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा जा रहे थे। देवरनियां इलाके में इनकी कार सड़क किनारे पेड़ में टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण कार के परखच्चे हो गए। हादसे में साइकिल व्यापारी सुनील बजाज और नेकपुर निवासी गौरव की मौत हो गई। 

क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
तीन युवक घायल हुए हैं। इनको निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें सुभाषनगर गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह गोलू के पैर में फैक्चर हुआ है। उनके दोस्त अज्जी और प्रेम साहनी भी घायल हैं। देवरानियां थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक
शाहजहांपुर से हरियाणा जा रहा ट्रक बिलवा पुल के पास खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शाहजहांपुर के थाना गढ़ियारंगीन के गांव उमड़ासर निवासी 28 वर्षीय इस्माइल पुत्र जलालुद्दीन ट्रक चालक था। बीती रात वह शाहजहांपुर से ट्रक लेकर हरियाणा जा रहा था। भोजीपुरा इलाके में बिलवा पुल के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। हादसे में इस्माइल की मौके पर मौत हो गई। हेल्पर डब्लू घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें