फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झुमका-रजऊ 29 किमी रिंग रोड पर बनेंगे दो फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) झुमका तिराहे से रजऊ के बीच 29.920 किलोमीटर रिंग रोड का निर्माण वर्ष 2028 के मध्य तक पूरा कराएगा। रिंग रोड पर दो फ्लाईओवर और तीन इंटरचेंज बनाए जाएंगे। 32 गांवों से गुजरने वाले रिंग रोड के लिए 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण कर 650 करोड़ का मुआवजा वितरित कर किया जा चुका है। तीन गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन

995 करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट के लिए मार्च 2025 में स्वीकृति मिली थी। बजट भी जारी कर दिया गया, लेकिन वन मंत्रालय की एनओसी नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो सका था। अब वन मंत्रालय से भी एनओसी मिलने के बाद इसी हफ्ते काम शुरू कराने की तैयारी है।
एनएचएआई ने निर्माण का जिम्मा आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी बरेली आ गए हैं। सोमवार को वह मुआयना कर यह तय करेंगे कि काम कहां से शुरू किया जाए? संवाद
विज्ञापन


रिंग रोड के लिए तीन गांवों में भूमि अधिग्रहण बाकी है। 29 किमी रिंग रोड पर दो फ्लाईओवर और तीन इंटरचेंज बनाए जाएंगे। 2028 के मध्य तक काम पूरा कर लिया जाएगा। - अश्वनी चौहान, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें