फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खादर के घने जंगल में गोवंशों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। बिशारतगंज व सुभाषनगर थाने की सीमा पर रामगंगा खादर इलाके के घने जंगल में तारकशी कर गोवंश को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

श्री गिरिराज जनकल्याण सेवा समिति बेहटी देह जहांगीर करगैना के अध्यक्ष गौ सेवक ऋषि देव सिंह यादव ने एसएसपी व डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया गया है कि फरवरी में उक्त स्थल पर कुछ लोगों ने गोवंश को बंदी बनाकर रखा था। उक्त स्थल पर गोकशी की भी सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा गया था तब करंट वाला तार लगाकर गोवंश को बंधक बनाकर रखने की बात सामने आई थी। गोवंश भूख प्यास से व्याकुल नजर आए थे। वहां चारा पानी का कोई प्रबंध नहीं था। भूख से गोवंश मर रहे थे। पुलिस की सहायता से दो दिन में गोवंश को मुक्त कराया गया था।
उक्त स्थल पर फिर से बड़ी संख्या में गोवंश को बंधक बनाकर बनाया गया है। गोवंश भूख, प्यास और ठंड से मर रहे हैं। गोकशी भी नहीं थम रही है। शिकायतकर्ताओं ने एक वीडियो जारी कर उक्त स्थल पर बड़ी संख्या में मरे हुए पशुओं के अवशेष पड़े होने का दावा किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें