धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को धनगढ़ी-काठमांडू की दो उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धनगढ़ी-गेटा विमानस्थल के प्रमुख तेज बहादुर बुढ़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम खराब था। घना कोहरा भी छाए होने के कारण धनगढ़ी से काठमांडू के लिए बुध एयरलाइंस की सुबह आठ बजे और श्री एयरलाइंस की सुबह नौ बजे वाली दोनों उड़ानें दृश्यता कम होने की वजह से काठमांडू से धनगढ़ी नहीं आ सकीं, जिससे दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। बुधवार को भी मौसम खराब होने से उड़ानें विलंब से आईं व गईं थीं। दो दिनों से मौसम खराब व तेज हवाओं के चलने से विमान उड़ान में समस्या आ रही है। जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद