फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों पर केमिकल छिड़कने के मामले में दो दमकल कर्मी निलंबित, विभागीय जांच के बाद एसएसपी ने दिए आदेश

Sat, 04 Apr 2020 03:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
भीड़ पर किया गया था केमिकल छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर से घरों को लौटे मजदूरों को सैनिटाइज करने के नाम पर बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर बैठाकर दमकल कर्मियों ने केमिकल का छिड़काव कर दिया था। अमर उजाला में छपी खबर पर विपक्ष के बड़े नेताओं ने बरेली पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा था। 

विज्ञापन




मामले की जांच के बाद एसएसपी ने दो कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। शहर में सैनिटाइजेशन कर रही फायर ब्रिगेड की टीम ने बसों के इंतजार में उमड़े मजदूरों, महिलाओं व बच्चों को बैठाकर उनके ऊपर केमिकल युक्त छिड़काव कर दिया था। 

इससे लोगों की त्वचा झुलस गई और आंखों में भी काफी तकलीफ हुई थी। जांच के बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने लीडिंग फायरमैन महेश और स्प्रे पाइप हाथ में पकड़ने वाले फायरमैन आसिम को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने इसकी पुष्टि की। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा का कहना था कि अभी उन्हें निलंबन आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बरेली में मजदूरों पर स्प्रे के मामले का मीडिया और राजनीतिक हलके में तूल पकड़ने के बाद फायर विभाग ने इसे नजीर बना दिया है। फायर सर्विस के डीजी आरके विश्वकर्मा ने प्रदेश के सभी डीएम, एसएसपी व नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। 

उन्होंने बताया है कि सैनिटाइजेशन के दौरान दमकल कर्मी ध्यान रखें कि किसी मानव या जानवरों के ऊपर इसका छिड़काव न हो। घरों व बिल्डिंगों के अंदर छिड़काव न करें, क्योंकि वहां ज्वलनशील वस्तुएं होती हैं। मीडिया को मौके पर बुलाने से बचें, उन्हें खुद ही फोटो उपलब्ध कराएं। अनावश्यक भीड़ एकत्र न करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें