फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क-घरों में भर रहा दो फुट पानी, बीमारियां फैलने का डर

Sun, 01 Feb 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मझगवां ब्लॉक के गांव नौगवां ब्रह्मनान के मजरा गौटिया में तालाब की सफाई न होने से सीसी रोड और घरों में करीब दो फुट तक गंदा पानी भर गया है। ग्रामीण और विद्यार्थी गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मंत्री-अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पशुओं की मौत हो रही है। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को घरों में ही गोबर डालना पड़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। गांव में बीते 20 दिनों में अबतक बीमारियों के चलते 50 से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीता कुमारी ने बताया कि तालाब 12.5 बीघा क्षेत्र में था। कुछ लोगों ने तालाब पाटकर घर बना लिए हैं। अब तालाब का क्षेत्र बमुश्किल पांच-छह बीघा ही बचा है। पूरे गांव का पानी इसी तालाब में जाता था। इसके पाटे जाने से सड़क पर जलभराव हो रहा है। दो-तीन बार जेसीबी से तालाब की सफाई कराई गई है। लेकिन, समस्या का पूर्ण समाधान तभी होगा जब पूरे तालाब की खोदाई हो।
गांव वालों ने बताया कि इस बाबत, एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 अक्तूबर को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने एसडीएम आंवला को जांच करके आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन, अबतक समाधान नहीं हुआ है। लेखपाल को दो-तीन दिन से कई बार फोन कॉल करके सूचना दे चुके हैं। वह भी अबतक मौके पर नहीं आए हैं।
सर्दी से हुई पशुओं की मौत: नरेश चंद्र
मझगवां ब्लॉक के वेटरनरी ऑफिसर नरेश चंद्र ने बताया कि गांव की लगातार निगरानी की जा रही है। बारिश से तापमान गिरा है। इस कारण सर्दी से पशुओं की मौत हुई है। लोगों को सलाह दी गई है कि पशुओं को ठंडा पानी बिल्कुल न पिलाएं। सर्दी से पशुओं का बचाव करें।
बीमारियां फैलने की आशंका
कुछ दबंगों ने तालाब पाटकर मकान बना लिए हैं। इससे पानी तालाब में न जाकर सड़क और घरों में भर रहा है। शिकायत के बाद भी सफाई नहीं कराई गई है। - राकेश वर्मा
बारिश होते ही सड़क-मकानों में पानी भर जाता है। विद्यार्थियों को सर्दी में पानी से होकर गुजरना पड़ता है। समाधान नहीं हुआ तो संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। - महेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें