फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान के दो हत्यारोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बंडिया खुर्द में मजाक-मजाक में निकाली पुरानी खुन्नस
विज्ञापन




फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव बंडिया खुर्द में मजाक-मजाक में पुरानी खुन्नस निकालते हुए किसान अहलकार की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।



घटना थाना क्षेत्र के गांव वंडिया खुर्द में बुधवार शाम सात बजे के आसपास हुई थी। किसान अहलकार खेत पर रखवाली कर रहे अपने बेटों के लिए खाना लेकर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने मजाक करना शुरू कर दिया। इससे बात अधिक बढ़ गई और आरोपियों ने किसान पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। धारदार हथियार से हमलाकर किसान को गंभीर घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन




थाना पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दबिश देकर अहलकार की हत्या के दो आरोपियों कालीचरण और वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठियों को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक और अभियुक्त बसंत को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है।



कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार



बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचा था, लेकिन परिजन हत्या की धारा न लगने पर शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन करने लगे थे। देरशाम होने की वजह से अहलकार का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। शुक्रवार को सुबह गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के चलते तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें